होम पाकिस्तान के पूर्व नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को फांसी

विदेश

पाकिस्तान के पूर्व नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को फांसी

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा दी जाएगी। पाक मीडिया ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के हवाले से ये जानकारी दी है। पाक ने आरोप लगाया था कि जाधव भारतीय जासूस है।

पाकिस्तान के पूर्व नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को फांसी

मार्च 2016 में पाकिस्तान आर्मी ने जाधव के कथित कबूलनामे का वीडियो जारी किया था। आर्मी ने कहा था- कुलभूषण जाधव ने कबूल किया है कि वह रॉ के लिए बलूचिस्तान में काम कर रहा था और टेररिस्ट एक्टिविटी में शामिल रहा। भारत ने इस वीडियो को खारिज कर सवाल उठाया था। भारत ने शक जताया था कि जाधव को ईरान से किडनैप किया गया है।
पाकिस्तान ने आरोप लगाए थे कि "जाधव इंडियन नेवी का सर्विंग अफसर है। उसे सीधे रॉ चीफ हैंडल करते हैं। वो एनएसए के भी टच में है। आपका मंकी (जासूस) हमारे पास है। उसने वो कोड भी बताया है जिससे वह रॉ से कॉन्टैक्ट करता था। जाधव अब भी इंडियन नेवी का अफसर है। वह 2022 में रिटायर होने वाला है।"

जाधव के कहा वे दिसंबर 2001 तक इंडियन नेवी में रहे। पार्लियामेंट अटैक के बाद डोमेस्टिक इंटेलिजेंस जुटाई। 2003 में इंडियन इंटेलिजेंस सर्विस ज्वाइन की। वह ईरान से बलूचिस्तान में टेररिस्ट एक्टिविटीज को बढ़ावा दे रहा था। और वे 2013 में रॉ में आए। ईरान के चाबहार इलाके में 10 साल पहले रॉ का बेस बनाया। कराची और बलूचिस्तान का दौरा किया।

इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा था "वीडियो में जाधव जो बातें कह रहा है वह बिलकुल सच नहीं है। उसने जो भी कहा है प्रेशर में कहा है।" भारत सरकार ने ये माना कि जाधव भारतीय नागरिक ही है और नेवी में अफसर रह चुका है। मिनिस्ट्री ने कहा था जाधव कानूनी तौर पर ईरान में बिजनेस करता था। उसे कस्टडी में हैरेस किया गया है। पाकिस्तान में उसकी मौजूदगी सवाल खड़े करती है। इससे ये शक पैदा होता है कि कहीं उसे ईरान से किडनैप तो नहीं किया गया?
भारत ने एम्बेसी के अफसरों की जाधव से मुलाकात कराने की इजाजत मांगी थी। पाकिस्तान ने भारत की मांग को ठुकरा दिया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top