होम हमने BJP को आज हराया और 2019 में भी हराएंगे,क्योंकि जनता को BJP की सच्चाई का पता चल गई है : राहुल

देश

हमने BJP को आज हराया और 2019 में भी हराएंगे,क्योंकि जनता को BJP की सच्चाई का पता चल गई है : राहुल

तीन राज्यों में पार्टी की कामयाबी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार,भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा इसमें विफल हुई है। हमने भाजपा को आज हराया और 2019 में भी हराएंगे। जनता को भाजपा की सच्चाई का पता चल गया है कि मोदी जी खुद भ्रष्ट हैं।

हमने BJP को आज हराया और 2019 में भी हराएंगे,क्योंकि जनता को BJP की सच्चाई का पता चल गई है : राहुल

तीन राज्यों में पार्टी की कामयाबी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार,भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा इसमें विफल हुई है। हमने भाजपा को आज हराया और 2019 में भी हराएंगे। जनता को भाजपा की सच्चाई का पता चल गया है कि मोदी जी खुद भ्रष्ट हैं।

मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि जनता पीएम मोदी को यह समझकर सत्ता में लाई थी कि भ्रष्टाचार दूर होगा लेकिन अब जनता को पीएम की सच्चाई का पता चल गया है। राफेल में भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की विचारधारा के खिलाफ हैं और हम उन्हें हराएंगे, लेकिन हम किसी को देश से मिटाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि नतीजे दर्शाते हैं कि देश भर से एक आवाज उठी है और अब कांग्रेस पार्टी के पास इस बात की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि इस आवाज को बरकरार रखा जाए और दबने नहीं दिया जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को संदेश गया है कि किसानों, रोजगारो और भ्रष्टाचार पर काम करें। मोदी को इकॉनोमिक मामलों पर भी काम करना होगा। पूरे इकॉनोमी सिस्टम को डेमेज कर दिया गया है। आरबीआई गवर्नर इसका उदाहरण है। पिछले गवर्नर ने भी टिप्पणी की है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस और विपक्ष आगे बढ़ रहा है, उससे लगता है कि भाजपा को काफी मुश्किल होने वाली है। जो कुछ हमने हासिल किया उससे मैं काफी खुश हूं। हालांकि, तेलंगाना में हम कुछ बेहतर करते तो अच्छा लगता। विपक्ष पूरी तरह संगठित है और एक साथ लड़ेगा। सपा-बसपा की विचारधारा हमारे करीब है। हम, संभावित गठबंधन को लेकर काफी लचीले थे लेकिन बात बनी नहीं। चुने गए राज्यों में मुख्यमंत्री के पद पर उन्होंने कहा कि यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं है, वो हम देख लेंगे।

ईवीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जरूर चुनावों में जीती है  लेकिन ईवीएम पर सवाल अभी भी बरकरार है। मैन्युअल वोटिंग में चुनाव प्रभावित नहीं होते जबकि यह संभावना ईवीएम में होती है। इसमें चिप लगी होती है जिसमें गड़बड़ी की संभावना रहती है जो पूरे चुनाव को प्रभावित कर सकती है। यह मुख्य मुद्दा है और अगर जनता इस पर सवाल उठा रही है तो निदान होना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना और मिजोरम में हमारी हार हुई, वहां जो चुनाव जीते हैं उनको बधाई देना चाहता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष ने बाकी राज्यों में जीत का क्रेडिट कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, किसानों, छोटे दुकानदारों को दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमने भाजपा को हराया लेकिन भाजपा ने इन प्रदेश के लिए जो किया हम उसे आगे बढ़ाएंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top