होम सावधान! कोरोना के बाद मिला डेंगू का नया खतरनाक वैरिएंट DENV-2,जानें कितना खतरनाक है यह वैरिएंट?

समाचारदेश

सावधान! कोरोना के बाद मिला डेंगू का नया खतरनाक वैरिएंट DENV-2,जानें कितना खतरनाक है यह वैरिएंट?

कोरोना के बाद डेंगू का नया खतरनाक वैरिएंट DENV-2 सामने आया है। डेंगू वायरस के नए वेरिएंट DENV-2 के मामलें 11 राज्यों में मिले हैं।

सावधान! कोरोना के बाद मिला डेंगू का नया खतरनाक वैरिएंट DENV-2,जानें कितना खतरनाक है यह वैरिएंट?

देश में कोरोना के बाद डेंगू का नया खतरनाक वैरिएंट DENV-2 सामने आया है। पिछले कुछ समय में देशभर में डेंगू के मामलों में बढ़ती तेजी से नई चिंताएं सामने आई हैं डेंगू वायरस के नए वेरिएंट DENV-2 के मामलें 11 राज्यों में मिले हैं।

कोरोना के बाद मिला डेंगू का नया खतरनाक वैरिएंट DENV-2, हो सकता है खतरनाक साबित-

देश मे कोरोना के नए वैरिएंट की रफ्तार थोड़ी कम पड़ी है। वहीं देशभर में कई और वायरस अपने पांव पसारने लगे हैं। पिछले कुछ समय में देशभर में डेंगू के बढते मामले से लोग परेशान है। लेकिन अब परेशानी बढ़ गयी है दरअसल डेंगू का एक नया वेरिएंट सामने आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि डेंगू वायरस के नए वेरिएंट DENV-2 के मामलें 11 राज्यों में मिले हैं, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकते हैं।

क्या है डेंगू का नया वेरिएंट DENV-2?

पिछले महीने से अब तक केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश और उड़ीसा सहित 11 राज्यों में डेंगू का प्रकोप देखने को मिला है। जबक‍ि मानसून के मौसम में कुछेक ही डेंगू के मामले सामने आते है।। रिपोर्टों के अनुसार, डेंगू वायरस के चार सीरोटाइप में से DENV- 2 या स्ट्रेन D2 ज्‍यादा फैल रहा है ,जो मामलों में गंभीरता को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा है कि ये स्ट्रेन खतरनाक है और ये डेंगू से पीड़ित लोगों में मृत्यु दर को बढ़ाने में भी सक्षम है। इस रहस्यमय प्रकोप ने पश्चिमी यूपी में कई लोगों की जान तक ले ली है। डेंगू के स्ट्रेन D2 के मामले ज्‍यादा गंभीरता वाले है, जो चिंता की बात है। कई मामले तो इतने गंभीर हो गए हैं, कि बच्चों को इलाज के लिए अस्पतालों में तक भर्ती कराया गया है। इस दौरान कई मौतें भी दर्ज हुई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि ऐसा मच्छर जनित वायरस के D2 स्ट्रेन के कारण है। जबकि ज्यादातर बार DENV तेज या फिर हल्के फ्लू जैसी बीमारी का कारण बनते हैं। DENV के विशेष स्ट्रेन जैसे D2 खासतौर से गंभीर लक्षणों से जुड़ा हुआ है। जिसका समय रहते इलाज नहीं क‍िया गया, तो यह मृत्यु की वजह भी बन सकता है। कई बार तो यह डेंगू शॉक सिंड्रोम और डेंगू रक्तस्त्रावी बुखार का कारण भी बनता है।

डेंगू वायरस के होतें है चार रुप-

डेंगू वायरस के चार रुप जानें जाते हैं। D1, D2, D3 और D4। DENV संक्रमण होने की स्थिति में ये कोविड की तरह खतरनाक हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू स्ट्रेन की उपस्थिति का मतलब है कि जो लोग पहले से संक्रमित हो चुके हैं, वे एक बार फिर संक्रमित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए, जानें बादाम खाने का सही तरीका, फायदे व नुकसान

डेंगू वायरस के शारीरिक लक्षण-

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द से होती है। फिर जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द के अलावा मतली, पेट दर्द और दस्त की शिकायत भी हो सकती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top